अडानी विल्मर ने हरियाणा के सोनीपत में 1,300 करोड़ रुपये के निवेश से एक अत्याधुनिक फूड प्रोसेसिंग प्लांट शुरू किया है। इस प्लांट में चावल, गेहूं का आटा, सूजी, रवा और मैदा जैसे 4,50,000 टन खाद्य उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। ..........
फूड प्रोसेसिंग प्लांट की विशेषताएं
अडानी विल्मर लिमिटेड ने गोहाना, सोनीपत में यह प्लांट 85 एकड़ भूमि पर स्थापित किया है। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 6.27 लाख टन है। कंपनी ने बताया कि यह प्लांट देश के सबसे बड़े खाद्य प्रसंस्करण संयंत्रों में से एक है, जिसे आईपीओ से जुटाए गए 1,298 करोड़ रुपये की पूंजी से बनाया गया है। इस परियोजना से हरियाणा में 2,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
Also Read_ Sarkari Job | इंडियन ऑयल भर्ती 2025: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का शानदार मौका, तुरंत करें आवेदन
अडानी विल्मर के शेयर का प्रदर्शन
बीते शुक्रवार को अडानी विल्मर का शेयर 3.71% की गिरावट के साथ 251.85 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 वीक हाई 408.70 रुपये और 52 वीक लो 251 रुपये है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 32,732.41 करोड़ रुपये है।
निवेश और विकास का लक्ष्य
अडानी विल्मर का यह नया प्लांट खाद्य उत्पादन और रोजगार के क्षेत्र में बड़े बदलाव का संकेत है। यह कंपनी की विकासशील रणनीति और ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Also Read_ सरकारी नौकरी की बड़ी खबर: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
