अजय देवगन की 'सिंघम' फ्रेंचाइजी हमेशा से दर्शकों की पसंदीदा रही है, लेकिन 2024 में रिलीज हुई 'सिंघम अगेन' को उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब अजय देवगन ने इस पर खुलकर बात की और फिल्म की कमियों को स्वीकार किया।
रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' को नहीं मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिंघम अगेन' 2024 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आई। फिल्म की स्टारकास्ट में अजय देवगन के साथ करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े कलाकार शामिल थे। जब फिल्म का ऐलान हुआ था, तब फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। दर्शकों ने इसे 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' जितना प्रभावशाली नहीं माना।
Also Read....The intern Movie Review Watch online Full Hd
अजय देवगन ने दी प्रतिक्रिया
हाल ही में अजय देवगन जी रियल हीरोज अवॉर्ड 2025 में शामिल हुए, जहां उनसे 'सिंघम अगेन' को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा, "मुझे काफी लोगों से ऐसा फीडबैक मिला है। हम आगे ध्यान रखेंगे कि जो असली 'सिंघम' का फील था, जिसमें दमदार एक्शन और इंटेंस ड्रामा था, वह वापस लाया जाए।
फैंस को थी बड़ी उम्मीदें
जब 'सिंघम अगेन' की घोषणा हुई थी, तब दर्शकों को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं। इसकी एक बड़ी वजह फिल्म की शानदार स्टारकास्ट भी थी। लेकिन जब यह सिनेमाघरों में पहुंची, तो दर्शकों को वो अनुभव नहीं मिला, जिसकी वे उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, धीमी शुरुआत के बावजूद फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, फिल्म का बजट काफी ज्यादा था, जिससे इसे ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में रखना मुश्किल हो गया।
भूल भुलैया 3' से हुई थी कड़ी टक्कर
अजय देवगन और करीना कपूर स्टारर 'सिंघम अगेन' की रिलीज कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की 'भूल भुलैया 3' के साथ हुई, जिससे इसका कलेक्शन प्रभावित हुआ। फिल्म ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी, लेकिन दर्शकों को पूरी तरह से प्रभावित करने में असफल रही।
अजय देवगन के बयान से यह साफ है कि वह दर्शकों की प्रतिक्रिया को गंभीरता से ले रहे हैं और भविष्य में 'सिंघम' के अगले पार्ट में पहले जैसी दमदार कहानी और एक्शन लाने की पूरी कोशिश करेंगे।
